धारा 370 हटाने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 




ग्रेटर नोएडा। सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने की खबर से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मिठाईयां बांटी। जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने कहा कि देश की अखंडता के लिए सरकार यह निर्णय सर्वथा देशहित में है। 
इस अवसर पर सत्यपाल शर्मा, राजेश ठेकेदार, सुनील शर्मा, अमन त्यागी, ओमबीर बैसला, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।